ads

Wednesday, September 5, 2018

शिक्षक दिवस क्या है भारत में क्यों मनाते हैं।

हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का आज काफी समय बाद उपस्थित हुआ हूँ ।आपके लिये यहाँ पर हमारा आज का विषय है शिक्षक दिवस। मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि इस दिन को भारत में इसलिये मनाया जाता है कि भारत के जो सबसे पहले उपराष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल (1952-1959)लगातार दो बार था।
 श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन उनका जन्म 5सितम्बर 1888 को हुआ था जोकि एक अध्यापक,हिन्दू विचारक तथा एक महान दार्शनिक भी थे। उनके इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए सन 1954 में भारत सरकार ने उनको भारत रत्न से सम्मानित किया और उनके निधन के पश्चात उनके सम्मान में उनके  जन्मदिवस को भारत में शिक्षकों का दिवस घोषित कर दिया गया।
दोस्तो ये बातें तो थीं शिक्षक दिवस से जुड़ी हुई। लेकिन अब बात करते हैं हम अपने जीवन के बारे में हमारे लिए अध्यापकों का क्या महत्व है तो अब आप जरा सोचिये कि अगर हमें पढ़ाने वाले अध्यापक नहीं होते तो क्या हम वो सब कर पाते जो हम पढ़ लिखकर पाना चाहते हैं ।
अब उन लोगों के बारे में भी सोचिये जो एक विश्वविख्यात डॉक्टर,इंजीनियर,अच्छे प्रवक्ता तथा एक अच्छे इंसान बन जाते हैं आखिर........ कैसे वो केवल इसलिए की उनकी लगन और मेहनत के साथ-साथ उनको अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता रहा। मेरा मानना है कि हर कामयाब शख्स के पीछे एक अध्यापक की बड़ी भूमिका होती है।
दो शब्द सभी गुरुओं को
रोशनी बनकर जो आये हमारी जिंदगी में ऐसे             गुरुओं को में प्रणाम करता हूँ,! जमीन से,
आसमान तक पहुंचाने का रखते हैं जो हुनर उनको शीश झुकाकर नमन करता हूँ।
इसलिए 5सितंबर को केवल एक दिन के रूप में सोशल साइट्स पे ना मनाकर अपने गुरुओं से आशीर्वाद लें और उनका दिल से धन्यवाद अदा करें।
इसके साथ ही मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि,
                 मानव होना भाग्य है और शिक्षक होना सौभाग्य

No comments:

Post a Comment