ads

Sunday, June 26, 2022

गलत क्या है ?

प्रिय मित्रों गलत को गलत ना कहना भी गलत बात है । इससे समाज में एक नकारात्मक संदेश जाता है जिससे अपराध की संख्या में भी इजाफा होता है । क्योंकि जब एक इंसान दूसरे के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं बोलेगा तो निश्चित है कि वह भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ नहीं बोलेगा ।
हमलोगों को समझना होगा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण है और उसका समाज के लिए कुछ न कुछ योगदान है इसलिए किसी के भी साथ अन्याय होना समाज के लिए घातक है।

Wednesday, June 22, 2022

क्या आपने कभी सोचा ?

क्या आप भी अपने जीवन में हुई घटनाओं के बारे में सोचते हैं और उनका विश्लेषण करते हैं कि क्यों हुआ कैसे हुआ ?यदि हाँ तो आप अच्छा सोचते हैं और आप अपने जीवन के प्रति सजग हैं सचेत हैं।
दोस्तो हमारे जीवन में केवल एकाध ऐसी घटना होती है जो अकस्मात होती है और वही हमारे जीवन की दशा को जीवन भर के लिए बदल सकती और ये घटना अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी ये आपकी किस्मत पर निर्भर करता है कि आपकी किस्मत कैसी है ?
बाकी और जो भी घटनाएं होती हैं वो एकदम से नहीं होती हैं उनके घटित होने में हमारा कोई ना कोई हाथ होता है या ये कहिये उनके पीछे हमारी ही मनोदशा या कार्यशैली होती है जिसे हम पूर्व में कर चुके होते हैं । इसलिए हमेशा दूसरों के साथ वैसा करिये जिससे बाद में आपको पछताना ना पड़े।

शर्माना छोड़िये, आगे बढिये👍

किसी भी व्यक्ति को कुछेक मामलों को छोड़कर शर्माना नहीं चाहिए विशेषकर एक विद्यार्थी को अपने अध्ययनकाल में उसको चाहिए कि वो बेझिझक, बिंदास  और निडर होकर पढ़ाई करे ।उसको पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान उसके शिक्षकों द्वारा होता है इसलिए उसे उनसे किसी भी प्रकार का सवाल पूछने में शर्माना नहीं चाहिए ।

एक विद्यार्थी को निडर होना चाहिए उसेे समाज के उन 4 लोगों का भय नहीं होना चाहिए जो उसको उसकी इच्छा के अनुरूप कार्य करने पर ताना देते हैं या उसके असफल होने का मौका तलाश करते हैं।

Saturday, June 18, 2022

कभी भी निराश नहीं होना चाहिए

दोस्तों हमारी जिंदगी में कुछ परेशानियाँ ऐसी भी होती हैं जिन्हें हम चाहकर भी सुलझा नहीं सकते  इसलिए उन्हें भूलकर आगे बढ़ना चाहिए केवल उन्हीं को सुलझाने के चक्कर में अपना समय नष्ट नहीं करके आगे की सोचकर चलना बेहतर होता है।