ads

Thursday, July 13, 2017

क्या करूँ कैसे करूँ

दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हो इस दुनिया मैं कुछ भी पाने के लिए कुछ करना ही पड़ता है। बगैर कुछ किये तो हम लोग कुछ भी हासिल नहीं कर सकते चलो मैं आपको उदाहरण देता हूँ क्या हमने कभी सोचा कि "पापा" हमारी स्कूल/कॉलेज फीस कहाँ से लाते हैं या हमारी अन्य जरूरतों को कैसे पूरा करते हैं कभी सोचा नहीं ना क्यों क्योंकि हमलोग सोचते हैं कि यह तो हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है जब हमको पैदा किया गया है तो   जरूरतों को तो पूरा करना उनकी ज़िम्मेदारी है हाँ सही है लेकिन कभी आपने कभी यह महसूस किया कि वो ये सब क्यों करते हैं क्या-क्या त्याग देते हैं हमारी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिये सिर्फ इसलिए नहीं कि हम उनके बच्चे हैं बल्कि इसलिये भी की वो चाहते हैं कि हमलोग पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़े हों और  एक अच्छे इंसान बनें।
इसलिये माँ-बाप के त्याग के बारे में सोचना जरूर क्योंकि इस बात पर विचार करोगे के तो जिंदगी में उनके सपनों को पंख लगा पाओगे।यदि आप लोगों कि समस्या यह है कि कैसे करूँ कुछ तो उन लोगों के बारे में भी सोचना जो बगैर हाथ या पांव के भी इस दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
मेरी बात पढ़ने के लिए धन्यवाद
      आप सभी को सुभरात्री