ads

Sunday, April 23, 2017

आदर्श विचारों का जीवन में प्रभाव

दोस्तों आज-कल हर इंसान अपनी भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में दो वक़्त की रोटी कमाने में इतना व्यस्त है कि उसे इतनी फुर्सत नहीं मिल मिल पाती कि वो अपने परिवार के साथ कुछ समय अच्छे तरीके से बिता सके उनसे अच्छी बातें कर सके और अपने बच्चों को अच्छी बातें बता सके हाँ लेकिन एक बात जरूर है आज के इस आधुनिक युग में कि कुछ लोग अच्छी से अच्छी बातें सोशल साइट्स पर बढ़ चढ़कर शेयर करने में पीछे नहीं रहते चाहे वो अपने निजी जीवन में इन सब बातों का अनुसरण न करते हों माना की आप चाहते हो की सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों से प्रभावित होकर उनका अनुसरण करे और अच्छी सोच रखे !
 इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए की जो बातें हम दूसरों को अमल करने के लिए कहते हैं पहले स्वयं उन बातों  का अनुसरण करें फिर दूसरों को कहें क्योंकि ऐसा करने से आपके पास न सिर्फ आत्मविश्वाश होगा बल्कि आप अवश्य ही दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित करने में सफल होंगे !
दोस्तों बुरे लोग भी चाहते हैं कि का उनका बेटा अच्छा आदमी बने और अपनी छवि से पिता की छवि को ढक  सके !
चोर भी चाहता है कि उसका बेटा  पुलिस में हो !
यहां में कुछ  उदाहरण बताना चाहूँगा इतिहास से जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर का जिससे हमें यह सीख मिलती है कि हमें लड़ाई स्वयं शुरू नहीं करनी करनी चाहिये जिससे बाद में पछताना पड़ता है!
सम्राट अशोक जोकि एक भारतीय राजा थे उनसे हमें सीख मिलती है कि हमें दिलों पे राज करना चाहिये शवों पर  नहीं!
सिकन्दर महान जो कि एक विश्व विजेता था जब उसको अपने अंतिम समय का आभास हुआ तो उसने तुरंत अपने सिपहसालारों को बुलाकर कहा की जब में मरूं तो मेरे दोनों हाथ मज़ार से बाहर निकाल देना जिससे संसार को सीख मिले कि विश्वविजेता होने के बाद भी मैं कुछ अपने साथ नहीं ले गया तब तुम क्या  ले जाओगे अपने साथ!


                                         यारो हमने खूब कमाया क्या हीरे और क्या मोती 
                                      पर क्या कहें यारो कम्बख्त इस कफ़न में जेब भी तो नहीं होती 

दुनिया में लोग केवल अच्छे लोगों से मिलना उनके साथ बातचीत करना पसंद करते हैं बुरे लोगों को तो बुरे लोग भी इतने पसंद नहीं करते जितना कि वो अच्छे लोगों को पसंद करते हैं! आज अगर आप किसी अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति के साथ कुछ समय उठते बैठते हैं तो निश्चय ही आपके व्यवहार में आपके बातचीत करने के तौरतरीकों में एक अजीब सा बदलाव आयेग जो कि एक अच्छे इंसान की पहचान होती है और इस चीज के लिए आपको निश्चित ही नोटिस किया जाएगा और उस व्यक्ति की भी वाहवाही होगी कि  हाँ वास्तव में अच्छे लोगों की संगति का असर होता है इसी को हम आदर्श विचारों का जीवन में प्रभाव कहते हैं !
अंत में सिर्फ इतना कहना चाहूंगा     
                                              बुरे लोग भी अच्छे लोगों को चाहते हैं एवं स्वयं उन्हें सम्मान देते हैं !